उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा का संगठन पर्व शुरू, 20 लाख सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य, कांग्रेस ने कसा तंज

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाती रहती है. इसी क्रम में भाजपा ने बुधवार को संगठन पर्व का शुभारंभ किया. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद आज प्रदेश की कार्यशाला आयोजित की गई. ऐसे में प्रदेश के भीतर भाजपा के संगठन पर्व का शुभारंभ कर दिया गया है. प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिलों के सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक शामिल हुए. ऐसे में गुरुवार यानी 22 अगस्त से सभी जिलों में कार्यशाला आयोजित करने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. भाजपा शून्य स्तर से सदस्यता अभियान शुरू करती है. लिहाजा, भाजपा के सभी सदस्य दोबारा सदस्य बनेंगे. साथ ही उन्होंने कहा पिछली सदस्यता अभियान के दौरान 16 लाख लोगों को सदस्य बनाया गया थाय इस बार 20 लाख सदस्य बनाने लक्ष्य रखा गया है.

वहीं, भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने तंज कसा है. करन माहरा ने कहा कांग्रेस की भी सदस्यता अभियान चल रही है, लेकिन भाजपा की सदस्यता कौन लेना चाह रहा है. उन्होंने कहा कोई भी पढ़ा लिखा और सेंसटिव व्यक्ति भाजपा की सदस्यता नहीं लेना चाह रहा है. ऐसे में भाजपा के पुराने सदस्यों को ही दोबारा सदस्य बना रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *