उत्तराखंड

उत्तराखंड Exit Poll में बीजेपी IN, कांग्रेस OUT, क्लीप स्वीप कर रही भाजपा, सीएम धामी ने दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग पूरी हो गई है. आज आखिरी चरण की वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर लगी है. उत्तराखंड लोकसभा के पाचों सीटों के एग्जिट पोल की बात करें को इनमें बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को उत्तराखंड में सफलता मिलती नहीं दिख रही है.

सर्वे के हिसाब से कांग्रेस को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगता दिख रहा है. सर्वे में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है. उत्तराखंड का पांचों सीटें पर कमल खिलने जा रहा है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी न्यूज़ 24-चाणक्य का सर्वे सही साबित हुआ था.

अन्य सर्वे के एग्जिट पोल में बीजेपी को पांचों सीटें मिल रही हैं. हालांकि उत्तरखंड में इंडिया गठबंधन का वोट प्रतिशत बढ़ा है. इंडिया गठबंधन को 35 फीसदी वोट मिल रहा है. एग्जिट पोल के हिसाब से बीजेपी को 61 फीसदी वोट मिल रहा है.

2019 में के एग्जिट पोल के नतीजों में इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा को 5, कांग्रेस 1 सीट दी थी. सीएनएन आईबीएन -आईपीएसओएस ने भाजपा को 4, कांग्रेस को 1 सीट दी थी. एबीपी-एसी नीलसन ने भाजपा को 4, कांग्रेस को 1 सीट दी थी. न्यूज़ 24-चाणक्य ने भाजपा को 5 सीटें दी थी. इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने भाजपा को 4, सीटें दी थी. टाइम्स नाउ-वीएमआर ने भाजपा को 4, कांग्रेस को 1 सीट दी थी.

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कुल 57.24 फीसदी मतदान हुआ. जिसमें 50.64 फीसदी पुरुष मतदाता और 49.36 फीसदी महिला वोटर्स ने हिस्सा लिया. प्रदेश में कुल 8337914 मतदाता हैं. जिसमें से मात्र 4772484 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. ऐसे में पांचों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को होना है.

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. साल 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में 61.88 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसमें बीजेपी को 61.01 फीसदी वोट मिले थे. अगर वोटों की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी को कुल 29,54,833 वोट मिले. इन चुनावों में कांग्रेस को 31.40 फीसदी वोट मिले. वोटों में इसकी संख्या 15,20,767 लाख थी.साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 3 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ. बीजेपी को 5.71 फीसदी वोटों का फायदा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *