Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पंडा समाज का ऐलान - बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़ गई तो होगा विरोध - TV News Today
उत्तराखंड

पंडा समाज का ऐलान – बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़ गई तो होगा विरोध

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थान बदरीनाथ में पंडा समाज व तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि यहां ईद-उल-अजहा की नमाज पढी गई तो इसका विरोध किया जायेगा.

मंगलवार को यहां पंडा समाज व तीर्थ पुरोहितों ने बैठक कर अपनी बात पुलिस के सामने रखी।पंडा पंचायत ने बताया कि अगर किसी अन्य समुदाय के लोगों द्वारा बदरीनाथ क्षेत्र या हनुमानचट्टी से ऊपर बकरा ईद संबधित किसी भी तरह का त्योहार मनाया जाता है तो तीर्थ पुरोहितों द्वारा आंदोलन किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोग इस पर्व को पहले की भांति जोशीमठ जा कर हर्षो उल्लास से मना सकते है. पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी का कहना है कि पंडा समाज व तीर्थ पुरोहितों ने बद्रीनाथ थाने में अधिकारियों से मुलाकात कर बैठक का आयोजन किया.

बैठक में शामिल पंडा समाज, तीर्थ पुरोहितों ने कहा बद्रीनाथ धाम में रह रहे समुदाय विशेष के लोगों को सूचित किया गया है कि बकरा ईद पर धाम व हनुमानचट्टी से ऊपर किसी भी प्रकार का कोई आयोजन ना किया जाए. अगर उनके द्वारा इस तरह का कोई भी आयोजन किया जाता है तो हमारे द्वारा धाम में आंदोलन किया जायेगा.

इस अवसर पर अशोक टोडरिया, कोषाध्यक्ष पंडा पंचायत बद्रीनाथ, राजेश पालीवाल, राजेश मेहता होटल ऐसोशियेशन अध्यक्ष बद्रीनाथ व अन्य तीर्थपुरोधित व ग्रामीण उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *