उत्तराखंड: शासन ने चार आईएएस, दो पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी की ट्रांसफर किया. कुछ समय पहले भी शासन ने आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे. वहीं आज फिर से 6 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है.
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही परियोजना निदेशक- Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project (U- PREPARE) की भी जिम्मेदारी सौंपी गई. इसी तरह आईएएस सौरव गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, परियोजना निदेशक – Uttarakhand Disaster Preparedeness & Resilience Project (U- PREPARE) पद से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई.
भारतीय प्रशासनिक सेवा/राज्य सिविल सेवा (कार्यालयी शाखा) के अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची।#iastransfer#transfer#pcstransfer pic.twitter.com/nMxCcTNTG7
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 2, 2026
वहीं, आईएएस झरना कामठान को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ अपर सचिव पेयजल और निदेशक, स्वजल की भी जिम्मेदारी सौपी गई है. इसके अलावा आईएएस प्रकाश चंद को अपर सचिव समाज कल्याण और प्रबन्ध निदेशक, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम एवं आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तराखण्ड के पद से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
श्रीमती स्मृति परमार (PCS) को शासन ने अपर जिलाधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया। pic.twitter.com/rsfV5qwRj3
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 2, 2026
वहीं पीसीएस अफसरों की बात करें तो पीसीएस अफसर सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के साथ ही अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबन्ध निदेशक, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम, आयुक्त- दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, पीसीएस स्मृता परमार को वर्तमान पदभार के साथ ही अपर जिलाधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

