उत्तराखंड से ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान- सौरभ बहुगुणा - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड से ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान- सौरभ बहुगुणा

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने अपने विभाग के कार्यो को लेकर जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक, दुग्ध पालकों को बेहतर सुविधाएं देना अपनी प्राथमिकता बताई.

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू की गई है. जिसके अंतर्गत गोट वैली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इसके अलावा 13 जिलों में प्रोजेक्ट चल रहा है. उन्होंने बताया कि पांच बकरियां लोन लेने पर 11 बकरियां विभाग देता है. इसके अलावा पोल्ट्री वैली योजना को भी शुरू किया गया है.

कैबिनेट मंत्री ने बताया की अभी तक 1941 किसानों ने इस योजना का फायदा उठाया है. पशु पालन विभाग के तहत पशुओं की एम्बुलेंस को भी शुरू किया गया है. जिसमें अभी तक चार हजार से ज्यादा कॉल प्राप्त हुई है. मंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिड योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं. जिसके तहत 84606 किसान क्रेडिड कार्ड बने हैं.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग के तहत पहले कोई फंड नही रहता था. लेकिन अब मुख्यमंत्री लाइव स्टॉक मिशन के तहत फंड जमा है. इसके अलावा गंगा गाय योजना में अब किसान को दो गाय या दो भैंस भी दी जाती है. उन्होंने बताया कि पहले पांच गाय का प्रावधान था. लेकिन किसानों की मांग पर सरकार ने ये फैसला लिया है.

मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड पहला राज्य बना है जिसने भूसे पर 50 फीसदी सब्सिडी दी है. इसके अलावा राज्य में दिसम्बर में 25 फीसदी दूध के उत्पादन में वृद्धि हुई है. इसके साथ ही 13 जिलों में दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है.मंत्री ने बताया सरकार बायो गैस प्लांट शुरू करने जा रही है. जिसके लिए किसानों से गोबर भी खरीदा जाएगा. दुग्ध संघ में कुछ कर्मचारी वित्तीय अनियमित्तताओ में शामिल थे. जिसके खिलाफ हँकारि सर्कार ने कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है.

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट विभाग में हमने कई काम किए हैं. पहले आईटीआई से पास आउट बच्चों को आठ से 10 हजार रुपए वेतन शुरू में मिलता थे. लेकिन सरकार की कोशिश के चलते कम्पनियों को आईआईटी में प्रशिक्षण देने के चलते 25 हजार के करीब बच्चों को शुरू में वेतन मिलना शुरू हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *