उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में दो सीटें गई हैं. चुनाव परिणामों में भाजपा ने स्नातक क्षेत्र की एक सीट और शिक्षक क्षेत्र की तीन सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, सपा ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर जीत दर्ज की.
घोषित परिणामों के अनुसार, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल ने जीत हासिल की है. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से उमेश द्विवेदी और मेरठ से चंद्र शर्मा भाजपा के टिकट पर विजयी घोषित किए गए हैं.
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
*इलाहाबाद-झाँसी स्नातक क्षेत्र का परिणाम घोषित*
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्राप्त सूचना के अनुसार इलाहाबाद-झाँसी स्नातक के उम्मीदवार डॉo मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी)…
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) October 28, 2026
सपा ने वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल के जरिए जीत दर्ज की। इसके अलावा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों विजयी घोषित किए गए हैं.
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
*आगरा स्नातक क्षेत्र का परिणाम घोषित*
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्राप्त सूचना के अनुसार आगरा स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार डॉo मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी), (भारतीय जनता…
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) October 28, 2026
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर हुए हाई प्रोफाइल मुकाबले में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने शानदार जीत हासिल किया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अशोक कुमार राठौर को 20 हजार से भी अधिक मतों से हराया. एमएलसी चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत ने सपा खेमे में नई ऊर्जा भर दी है. मतगणना के दौरान शुरुआत से ही डॉ. मानसिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मजबूत बढ़त बनाए रखी, जो अंततः एक बड़ी और निर्णायक जीत में बदल गई. डॉ. मानसिंह यादव को 60,358 मत मिले. वहीं अशोक कुमार राठौर को 32,695 वोट ही मिल सके. तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट शिवशंकर पटेल को मात्र 3,949 वोट ही मिले.
निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक स्नातक तथा पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित कर दिए गए हैं.
विजयी प्रत्याशी
1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)
2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी)
3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)
4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ. आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)
5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्री चंद्र शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा. हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी)
