उत्तर प्रदेश BJP के 8 प्रत्याशियों का राज्यसभा के लिए नामांकन, मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम मौजूद
उत्तर प्रदेश

BJP के 8 प्रत्याशियों का राज्यसभा के लिए नामांकन, मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम मौजूद

उत्तर प्रदेश: राज्यसभा चुनाव के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को उत्सव के रूप में तब्दील कर दिया है. भाजपा कार्यालय से सभी 8 प्रत्याशी एक साथ नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया.

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सभी प्रत्याशी अपना नामांकन किया.

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट वितरण में भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं. टिकट वितरण में सामान्य वर्ग के साथ पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के साथ ही महिला वर्ग को ध्यान में रखा गया है.

राज्यसभा की 10 सीटों पर हो रहे चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से तीसरा प्रत्याशी न उतारे जाने की घोषणा के बाद राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है.

ऐसे में सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे प्रत्याशी के उतरने की घोषणा की थी. हालांकि, मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने तीसरे प्रत्याशी की संभावना से इंकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि अब तीन नहीं 403 सीटों की बात होगी. ऐसे में मैदान में तीसरे प्रत्याशी के ना आने के चलते सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है. इनमें भाजपा के 8 और सपा के दो प्रत्याशी शामिल हैं.

Exit mobile version