उत्तर प्रदेश मुख़्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का किया भूमि पूजन, 792 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश

मुख़्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का किया भूमि पूजन, 792 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश: शिक्षा, अनुसंधान और कृषि के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा. 123 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले इस विश्वविद्यालय पर 491 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे. इसके लिए आज भूमिपूजन किया जाएगा. इसके साथ ही क्षेत्र को विकास की 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी. इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. उत्तर प्रदेश को पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की सौगात मिली है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी. करीब 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय 123 एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश में वानिकी और औद्यानिकी की उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए नए अवसर खुलेंगे. इस परियोजना को उत्तर प्रदेश में वन संपदा, औद्यानिकी, कृषि अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों को किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और प्रदेश के आर्थिक विकास से जोड़ना है.

गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाला यह विश्वविद्यालय प्रदेश में वानिकी और औद्यानिकी शिक्षा के लिए विशेष संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके निर्माण पर 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी. विश्वविद्यालय के माध्यम से वन संपदा, बागवानी, पौधों के संरक्षण और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों और शोध के अवसर मिलेंगे. साथ ही वन एवं औद्यानिकी क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सरकार का मानना है कि वन संपदा और औद्यानिकी की संभावनाओं का बेहतर इस्तेमाल करके किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है. वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के जरिए किसानों को आधुनिक तकनीकों, बागवानी और पौध उत्पादन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. इससे कृषि के पारंपरिक तरीकों के साथ नए रोजगार और स्वरोजगार के रास्ते खुल सकते हैं.

विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के साथ ही गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में 792 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति देना है. सरकार के मुताबिक, इन योजनाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सरकार का कहना है कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार वन संपदा और औद्यानिकी को विकास से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. गोरखपुर में प्रस्तावित विश्वविद्यालय को इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. इससे उत्तर प्रदेश में शिक्षा, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

Exit mobile version