उत्तराखंड: राजधानी देहरादून से इस वक्त की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को सौंप दिया है, जिसके बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ने विधायक का इस्तीफा मिलने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. स्पीकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें उमेश कुमार का इस्तीफा प्राप्त हो गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई तथा विधिक परीक्षण के लिए इसे विधानसभा के प्रभारी सचिव को भेज दिया गया है.
Chamoli, Uttarakhand: Umesh Kumar, an independent MLA from Khanpur, has announced his resignation from the Legislative Assembly
He says, "I have submitted my resignation from the House, and I am aggrieved by the attitude of the opposition. We supported them at every step… Even… pic.twitter.com/S0N0msQGOP
— IANS (@ians_india) October 28, 2026
उमेश कुमार के इस अचानक इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. राजनीतिक विश्लेषक इसके विभिन्न कयास लगा रहे हैं. विधानसभा सचिवालय द्वारा नियमानुसार इस्तीफा स्वीकार करने और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी किए जाने पर स्थिति और स्पष्ट होगी. इस घटनाक्रम से खानपुर सीट पर आगामी राजनीतिक समीकरणों और उप-चुनाव की संभावनाओं पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
