उत्तराखंड खानपुर विधायक उमेश कुमार कल देंगे इस्तीफा, बोले विपक्ष ने किया निराश, बनायेंगे खुद की पार्टी
उत्तराखंड

खानपुर विधायक उमेश कुमार कल देंगे इस्तीफा, बोले विपक्ष ने किया निराश, बनायेंगे खुद की पार्टी

उत्तराखंड: भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है. विधानसभा सत्र का पहला दिन ही हंगामे भरा रहा. भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले ही दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भराड़ीसैंण में विधायकी से इस्तीफे का ऐलान किया.

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा अब हम कोशिश करेंगे कि सदन में अपने लोगों की संख्या बढ़ाई जाये. जिससे हम हरिद्वार के लोगों की लड़ाई लड़ सके. उन्होंने कहा हम उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं. उत्तराखंड की बात करना चाहते हैं. उन्होंने कहा हमें विपक्ष की तरफ मदद के लिए न देखना पड़े ऐसी कोशिश करेंगे.

नया विपक्षी दल तैयार करने के सवाल पर उमेश कुमार ने कहा वे एक प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा लोग अगर साथ जुड़ेंगे तो वे ऐसा जरुर करेंगे. उमेश कुमार ने लोगों को अगर लगेगा कि वह महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की बात करेगा तो वे साछ देंगे. उमेश कुमार ने कहा वे 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़वाने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा जहां जहां से लोग उनसे संपर्क करेंगे वे वहां दस्तक देंगे.

उमेश कुमार ने कहा उत्तराखंड ने सभी दलों को देख लिया है. सभी को मौका दे दिया है. इसके बाद भी कुछ नहीं बदला है. ऐसे में वे अपनी ओर से बदलाव की कोशिश करेंगे.

Exit mobile version