उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 50 योजनाओं का लोकार्पण, 113 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 50 योजनाओं का लोकार्पण, 113 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया. 108 बटुकों ने शंखनाथ कर मंत्रोच्चार के साथ PM का स्वागत किया. विधिवत दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने पर प्रधानमंत्री ने त्रिशूल लहराया और हाथ उठाकर आम जन का अभिवादन स्वीकार किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वार्थ सिद्धि योग में बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया. दर्शन-पूजन से पहले रोड शो के दौरान 3 किलोमीटर एरिया में पुलिस-प्रशासन द्वारा पहले से ही चेकिंग सुनिश्चित की थी. काशी में पीएम मोदी ने लगभग 14 किलोमीटर की रैली निकाली. इसके बाद मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे.

वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो उनका स्वागत बटुकों ने शंखनाद से किया. सभी ने मंत्रोच्चारण भी किया. अन्य बटुकों ने डमरू बजाकर स्वागत किया. इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया था. इसके बाद प्रधानमंत्री गर्भगृह में गए. उन्होंने विधि-विधान से बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए.

इस दौरान पुजारियों ने उन्हें पीतवस्त्र भेंट किया. पीएम ने बाकायदा बाबा का अभिषेक किया, मंत्रोच्चार के बीच आरती की और महादेव का आशीर्वाद लिया. वहीं, प्रांगण में ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों ने पीएम का स्वागत त्रिशूल-डमरू देकर किया.

साथ ही काशीवासियों को 6,332.08 करोड़ की लागत वाली 163 परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें 1,054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण किया और 5,277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308.09 करोड़ की लागत से तैयार STP, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा ROB, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज है.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 2,464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेल-रोड ब्रिज का शिलान्यास किया. 1,582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज और वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत से कबीरचौरा में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी रखी.

इन परियोजनाओं में गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. इसके लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है.

करीब 3.01 करोड़ की लागत से बने वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में 50 बेड फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण, 3.08 करोड़ की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में महिला छात्रावास की मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम, 1.71 करोड़ की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास का मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम होगा.

साथ ही 1.32 करोड़ की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास का मरम्मत और जीर्णोद्वार का काम, 24.59 करोड़ की लागत से बने रामनगर वाराणसी में 100 बेड वृद्धाश्रम का निर्माण, 45.91 करोड़ की लागत से बने केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय सारनाथ में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण कार्य, 25.41 करोड़ की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर, IMS BHU में स्थापित रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा प्रणाली और सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला, डोर-टू-डोर कलेक्शन विस्तार और वाहन फ्लैग ऑफ शामिल है.

PM मोदी द्वारा किए गए शिलान्या-लोकार्पण में 315.48 करोड़ की लागत से बनने वाले 500 शैय्या मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य, 113.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध दीन दयाल चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण और रीमॉडलिंग (198 बेड्स) का कार्य शामिल है.

साथ ही 34.97 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन ( PM-ABHIM) के तहत 100 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लाक (CCB) का निर्माण कार्य, 24.51 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) ग्राम बाराडीह विकास खंड-सेवापुरी, तहसील-राजातालाब, परगना, कसवार राजा, जनपद वाराणसी का निर्माण कार्य शामिल है.

PM नरेंद्र मोदी ने 4.67 करोड़ की लागत से बनने वाले सिगरा स्थित नगर निगम पेट्रोल पंप के पास स्थित स्थल पर वर्किंग स्पेस कम ऑफिस का निर्माण कार्य, 18.03 करोड़ की लागत से बनने वाले पिशाच मोचन, सारंगनाथ कुंड, पुष्कर कुंड, पहड़िया कुंड और लक्ष्मी कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य शामिल है.

इसके अलावा 2.72 करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटक/श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विभिन्न व्यवस्थापन कार्यो के लिए 8 तालाब/कुंडों का जीर्णोद्धार कार्य, 53.15 करोड़ की लागत से बनने वाले लेगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य और 22.27 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 5277. 39 करोड़ लागत से होने वाले 113 विकास निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया.

Exit mobile version