Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गाजियाबादः त्रिवेणी संगम से लाया गया 9000 लीटर जल, 29 स्थान पर लोगों को किया गया वितरण - TV News Today
उत्तर प्रदेश

गाजियाबादः त्रिवेणी संगम से लाया गया 9000 लीटर जल, 29 स्थान पर लोगों को किया गया वितरण

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम का पवित्र जल अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में लाया गया है. गाजियाबाद अग्निशमन विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी लगाई गई थी. गाजियाबाद से अग्निशमन विभाग के कई अग्निशमन वाहन भी महाकुंभ ले जाएगा थे. महाकुंभ की समाप्ति के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पवित्र संगम का जल लेकर गाजियाबाद वापस लौटी है.

गाजियाबाद में रिजर्व पुलिस लाइन और सभी थानों समेत कल 29 स्थान पर संगम के पवित्र जल का वितरण किया गया है. जल का वितरण करने के लिए अग्निशमन अधिकारी कोतवाली शेषनाथ यादव, अग्निशमन अधिकारी साहिबाबाद गगन कुमार, अग्निशमन अधिकारी लोनी गौरव कुमार, अग्निशमन अधिकारी मोदीनगर अमित कुमार और अग्निशमन अधिकारी वैशाली मूलचंद सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी. संगम जल वितरण के दौरान कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भी दिखाई दी. संगम का पवित्र जल हासिल करने के लिए श्रद्धालुओं मैं आस्था और उत्साह का भाव नजर आया.

त्रिवेणी संगम से लाया गया 9000 लीटर जल

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग द्वारा ले गए संगम के पवित्र जल का वितरण किया गया है. किसी कारणवश जो श्रद्धालु पवित्र संगम नहीं पहुंच पाए ऐसे तमाम श्रद्धालुओं को संगम का पवित्र जल वितरित किया जा रहा है. विभिन्न स्थानों में संगम का जल वितरित किया जा रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम का जल लेने के लिए पहुंचे हैं. लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. बहुत श्रद्धा के साथ लोग संगम का जल अपने साथ लेकर जा रहे हैं.

– राजेंद्र शुक्ला, उप जिलाधिकारी लोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *