उत्तर प्रदेश: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में मंगवाजर को जनसभा की जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैंट स्थित अवध चौराहे पर राजनाथ के समर्थन में आयेाजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी जी के सपने को साकार किया.
सीएम योगी ने कहा लखनऊ का सौभाग्य है कि जो सपना अटल जी ने देखा था वह रक्षामंत्री के नेतृत्व में एक-एक करके साकार हुआ है. अटल जी की सबसे बड़ी प्रतिमा रक्षामंत्री जी के ही आह्वान पर लोक भवन के अंदर लगी है. प्रदेश की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी भी इसी लखनऊ में अटल जी के नाम पर बनी है. सीएम योगी ने कहा राजनाथ सिंह का कार्यकाल पूरी तरह लखनऊ के विकास पर फोकस रहा जिसकी बदौलत आज लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में नया प्रतिमान स्थापित कर रहा है.
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ आज लखनऊ लोक सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
लखनऊ वासियों का सौभाग्य है कि यहां के लिए श्रद्धेय अटल जी ने जो सपने देखे थे, वे रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में एक-एक करके साकार हुए हैं।
यहां से एक बार फिर रक्षा मंत्री… pic.twitter.com/aQbkYMW6WZ
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 14, 2024
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ रहा है. पाकिस्तान के सांसद ने ही कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बन रहा है तो पाकिस्तान अपनी बर्बादी के लिए जाना जा रहा है. उन्होंने बीजेपी के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सबसे विश्वसनीय पार्टी है. हमने अपने घोषणापत्र में जो कुछ भी कहा है, उसे पांच वर्षो में पूरा करने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि मोदी जी का जो सपना लखनऊ को लेकर था, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करुंगा. इस अवसर पर महापौर सुषमा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजद रहे.

