उत्तर प्रदेश

महाकुंभ की महातैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा, अखाड़ा परिषद की बैठक में शाही स्नान और पेशवाई शब्द बदलने पर बनी सहमति

उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 के लिए चल रहे महातैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी रविवार को प्रयागराज पहुंचे. जहां उन्होंने दर्शन पूजन के साथ साथ विकास कार्यों का भी जायजा लिया वहीं साधु संतों के साथ बैठकर उनके साथ संवाद भी किया. इसके बाद उन्होंने महाकुंभ का प्रतीक चिन्ह जारी किया उसके साथ ही महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी लांच किया.

संगमनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण के पास परेड मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे. जहां से सीएम योगी सीधे संगम तट पर गए और वहां पर मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ त्रिवेणी संगम पर गंगा पूजन करके और मां गंगा की आरती उतारी. संगम पर गंगा पूजन करने के बाद सीएम योगी लेटे हनुमान मंदिर में भी दर्शन पूजन किया है और उनसे प्रदेश की सुख संमृद्धि की कामना की.

हनुमान मंदिर के बाद परेड मैदान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ सीएम योगी ने बैठक की. इस बैठक में अखाड़े के साधु संतों ने महाकुंभ के कार्यो से जुड़े सुझावों के साथ ही महाकुम्भ के शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदले जाने का प्रस्ताव भी सीएम योगी के सामने रखा गया. जिस पर सीएम योगी ने भी सहमति जताई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पूरी ने बताते हुए कहा कि, सीएम योगी ने भी गुलामी के प्रतीकों वाले नाम को हटाये जाने पर सहमति जताई है. लेकिन इसके लिए उन्होंने अखाड़ों से इस मुद्दे पर एक बार और सभी अखाड़ों से बैठक कर प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है. सीएम योगी की रजामंदी मिलने के बाद 2025 के महाकुंभ में शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदले जाने की संभावना बढ़ गई है.

अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद सीएम योगी प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में महाकुंभ का प्रतीक चिन्ह जारी किया उसके साथ ही महाकुंभ की वेबसाइट और मोबाइल ऐप को भी लांच किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *