उत्तर प्रदेश

महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटा, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश: महाकुंभ के सेक्टर नंबर 19 में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से कई टेंट जलने के साथ कई लोगों के झुलसने की सूचना है. आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि शिविर में रखे कई सिलेंडर ब्लास्ट कर गए हैं.

मेला क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही नजर आ रही है. इससे मेले में अफरातफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए हैं. साथ ही दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं. फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

महाकुंभ टेंट सिटी में भीषण आग से 20 से 25 टेंट जलने की अभी तक खबर है. स्वस्तिक द्वार से और रेलवे पुल के नीचे जहां अखाड़े हैं, वहीं आग लगी है. वहीं, फायर विभाग ने सेक्टर 19 का इलाका सील कर दिया है. अभी भी सिलेंडर फट रहे हैं. फायर विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. हवा तेज होने से आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है. हवा तेज होने से एक दूसरे टेंट में आग पकड़ ले रही है. बताया जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी है. इसके बाद आग ने कई और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया. किचेन में रखे सिलेंडर फटने से आग और भीषण होती जा रही है.

आग लगने से महाकुंभ में चारों ओर धुएं का गुबार छा गया था. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. हालांकि जहां आग लगी थी वहां से धुएं निकल रहे हैं. कई टेंट जलकर पूरी तरह राख हो चुके हैं. सीएम योगी ने महाकुंभ क्षेत्र में लगी आग संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं, मुख्यमंत्री ने आग में झुलसे लोगों को समुचित उपचार के निर्देश जारी किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *