महाराष्ट्र: विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा शुरू हो गई है. राज्य में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की वजह से इंडिया ब्लॉक की सहयोगियों के हौसले बुलंद हैं. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग करके नई बहस छेड़ दी है और दूसरे सहयोगियों ने इसपर बहुत ही नकारात्मक उत्तर दिया है.
राउत ने गुरुवार को कहा, अगर हम विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं करेंगे, तो इससे एमवीए के हितों पर असर पड़ेगा. लोगों ने उद्धव ठाकरे का चेहरा देखकर एमवीए को वोट दिया है. महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस पार्टी शामिल है. वैसे सीएम के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इसका खुलासा उचित समय पर किया जाएगा.
महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस पार्टी शामिल है. वैसे सीएम के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इसका खुलासा उचित समय पर किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर यह कहकर निशाना साधा है कि पहले बीजेपी को बताना चाहिए कि ‘नाकामी का चेहरा’ कौन है. राज्य में सत्ताधारी महायुति गठबंधन में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी शामिल है.
राज्य में हाल में हुए लोकसभा चुनावों में एमवीए गठबंधन ने सत्ताधारी महायुति के मुकाबले बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. एमवीएम को राज्य की 48 में से 30 सीटें मिली हैं. वहीं सत्ताधारी महायुति या एनडीए को सिर्फ 17 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. लेकिन, इस रिजल्ट से एमवीए के अंदर का गणित भी गड़बड़ा गया है, इसलिए सीएम उम्मीदवार एक चर्चा का विषय बन चुका है.

