Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, सीएम शिंदे और फड़नवीस ने पुष्पांजलि अर्पित की - TV News Today
महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, सीएम शिंदे और फड़नवीस ने पुष्पांजलि अर्पित की
महाराष्ट्र

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, सीएम शिंदे और फड़नवीस ने पुष्पांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मनाई जा रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सोमवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने इस अवसर पर किले में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया. श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है.

वहीं, राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. उधर, नागपुर के ऐतिहासिक महल क्षेत्र में भी पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. इस दौरान लोग बड़ी संख्या में पहुंचे. प्रदेश भर में शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की सूचना है.

बता दें कि महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था. आज के दिन शिवाजी महाराज को बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Exit mobile version