महाराष्ट्र: भारतीय जनता पार्टी ने आज महाराष्ट्र द्विवार्षिक विधान परिषद इलेक्शन के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. आगामी द्विवार्षिक विधान परिषद सदस्य चुनाव 26 जून को होना है. इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपने तीन उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है. भाजपा ने कोंकण डिवीजन ग्रेजुएट्स, मुंबई ग्रेजुएट्स और मुंबई टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. बता दें, पहले ये चुनाव 10 जून को निर्धारित थे लेकिन बाद में चुनाव की तारीख को बदल दिया गया.
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात जून है. मतदान 26 जून को होगा और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे. पहले चुनाव 10 जून को और वोटों की गिनती 13 जून को होनी निर्धारित थी जिसे बाद में संशोधित कर के चुनाव की तारीख 26 जून और मतगणना की तारीख 1 जुलाई की गई.
BJP announces the names of candidates for the Maharashtra Legislative Council biennial elections to the Konkan Division Graduates', Mumbai Graduates' and Mumbai Teachers' constituencies. pic.twitter.com/TrIzdATWlx
— ANI (@ANI) June 3, 2024
विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों का छह साल का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है. एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 जून है. नामांकन फॉर्म की जांच 10 जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जून है.
चुनाव में जाने वाली सीटों में से, मुंबई शिक्षक और मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व वर्तमान में क्रमशः कपिल पाटिल और विलास पोटनिस द्वारा किया जा रहा है. कोंकण डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के निरंजन डावखरे द्वारा किया जाता है, और नासिक डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किशोर दराडे द्वारा किया जाता है.
