उत्तराखंड लोकसभा चुनाव मतगणना 2024 जारी, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे
उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव मतगणना 2024 जारी, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे

उत्तराखंड: आज लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम का दिन है. लोकसभा की 543 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती शुरू हो गई है. उत्तराखंड की 5 सीटों पर भी आज ही काउंटिंग चल रही है. उत्तराखंड में ईवीएम मतगणना के लिए 884 टेबल लगाई गई हैं. एक विधानसभा सीट पर अधिकतम 14 टेबल मतगणना के लिए लगी हैं. काउंटिंग सेंटर के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. उत्तराखंड के 4,772,484 मतदाताओं ने वोट डाला है. ये वोटर 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए 27 ऑब्जर्वर तैनात किए हैं.

पिछले दिनों हल्द्वानी में हुए उपद्रव को सख्ती से दबाने के बाद चर्ची में आईं नैनीताल डीएम वंदना सिंह आज मतगणना के दिन भी काफी सक्रिय हैं. वो मतगणना स्थल पर पल पल सुरक्षा और शांतिव्यस्था का जायजा ले रही हैं.

टिहरी लोकसभा सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 45,890 वोट मिल चुके हैं. निर्दलीय बॉबी पंवार 26,282 वोट पा चुके हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीट पर कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला 17,349 वोट पा सके हैं.

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. दूसरे चरण की काउंटिंग संपन्न होने तक अजय भट्ट 36,798 वोट से आगे चल रहे हैं. भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 68,166 वोट मिल चुके हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 31,368 वोट मिले हैं.

पौड़ी लोकसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना पूरी. चौथे राउंड की गिनती संपन्न होने पर बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी को 19,088 वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 9346 वोट मिले हैं. भाजपा प्रत्याशी 9,742 मतों से आगे है.

Exit mobile version