Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं - TV News Today
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं तथा आगे भी इसी प्रकार के और निर्णय लेगी. भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त को चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बना था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की सभी को शुभकामनाएं. हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को गर्व से याद करते हैं. यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना करने का भी दिन है. उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई भविष्य से जुड़े फैसले लिए हैं.

चंद्रयान-3 से मिली सफलता के बाद भारत चंद्रमिशन को और आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है. उसके लिए भारत ने चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशन की तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पिछले दिनों बताया कि चंद्रयान-3 एक प्रमुख उपलब्धि था और अब चंद्रयान-4 और 5 का प्रक्षेपण किया जाएगा. भविष्य की योजनाओं को बताते हुए जितेंद्र सिंह कहते हैं, आधारशिला परियोजनाओं में से एक 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और साल 2045 तक चंद्रमा पर एक भारतीय की लैंडिंग करनी है. उसके पहले गगनयान मिशन साल 2025 में पहले भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *