देश

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान, वीडियो देखे

देश: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. विमान में 242 यात्री सवार थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया.

खबर के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर से धुआं निकलता देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस हादसे में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान में काला धुंआ फैल गया और आसपास अफरा तफरी मच गई. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है. इस घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. वहीं, इस हादसे पर नेताओं के बयान भी आ रहे हैं.

खबर के मुताबिक, इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी.

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां अहमदाबाद में कुछ देर के ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर लंदन के लिए टेक ऑफ किया कुछ देर बाद क्रैश हो गया. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *