प्रधानमंत्री मोदी की सौगात, दिल्ली में झुग्गीवासियों को सौंपे उनके सपनों का घर - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

प्रधानमंत्री मोदी की सौगात, दिल्ली में झुग्गीवासियों को सौंपे उनके सपनों का घर

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपार्टमेंट्स में बने फ्लैट्स को देखा और वहां रहने वाले लाभार्थियों से मुलाकात की. इसके साथ ही पीएम ने स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में बने 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया. वहीं दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बोला कि आप सभी को साल 2025 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाकर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है. आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है. 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी.

उन्होंंने आगे बोला कि मेरा सपना है कि देश के हर गरीब को घर मिले. हमने 10 साल में 4 करोड़ गरीब लोगों को घर दिया. उन्होंने आगे कहा कि हमारी भूमिका 2025 में और सशक्त होगी. हम तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस पहल के दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद है.

स्वागत समारोह के दौरान, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह कदम ऐतिहासिक है क्योंकि प्रधानमंत्री ने गरीबों को सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान किया है. एलजी ने यह भी बताया कि इससे पहले पीएम मोदी ने दिल्ली के कालका जी क्षेत्र में भी इसी प्रकार की पहल की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अशोक विहार के अलावा दिल्ली के कई अन्य क्षेत्रों में भी इस योजना का विस्तार किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक गरीबों को इसका लाभ मिल सके.

शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम सिर्फ दिल्ली के गरीबों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गरीब वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को स्वाभिमान से जीने का अवसर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली में गरीबों के लिए घर की सुविधा के साथ-साथ यातायात की समस्या भी एक बड़ी चुनौती थी. खासकर, गरीब वर्ग के कामकाजी लोगों को अपने कार्यस्थल पर आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी। इस समस्या को हल करने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयासरत हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में गरीबों को एक बेहतर जीवन जीने का अवसर दे रही है. उनके प्रयासों से न केवल आवास की सुविधा मिल रही है, बल्कि यातायात जैसी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है, जिससे गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *