दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, ‘सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य आए’

दिल्‍ली: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रही है. इस पावन पर्व की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं. शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है. जय माता दी.

इसके पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन. देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें.

पीएम मोदी ने लोगों को नव संवत्सर की भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘देशभर के मेरे परिवारजनों को नव संवत्सर की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि यह नया वर्ष हर किसी के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो.’

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने समस्त देशवासियों को गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादी, चेइराओबा, चेटीचंड और सजीबू त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. नया साल आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *