दिल्‍ली-एनसीआर

कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स से पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को मुलाकात की, और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी. इस मौके पर पीएम ने कहा कि मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की कामयाबी एथलीटों की नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी.

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करके ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे 7, लोक कल्याण मार्ग पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं की मेजबानी करके बहुत प्रसन्नता हुई. उनके खेलों के अनुभवों के बारे में जाना. हर खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी.’

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा. हमेशा भारत का हौसला बढ़ाइए.’

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘दोस्तों, आपने बहुत अच्छा काम किया है. आपने देश का मान बढ़ाया है. मैं आपको दिल से बधाई देता हूं.’ उन्होंने मेडल विजेताओं को उत्कृष्टता की अपनी कोशिश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, ‘मेरा यकीन मानिए, आप भविष्य में भी जीत हासिल करते रहेंगे और हम एक बार फिर यहां मिलेंगे.’

गोल्ड मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ बातचीत के दौरान मोदी काफी भावुक हो गए. चानू अपने संघर्षों और पोडियम पर खड़े होकर भारतीय झंडा फहराए जाने के पल को याद करते हुए भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे आंसू बह रहे थे. मुझे ऐसा लगता है जैसे उन आंसुओं की हर बूंद सोने के मेडल के गिरने जैसी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *