दिल्ली: पीएम मोदी दो बार बंपर जीत हासिल करने के बाद तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. कलेक्ट्रेट दफ्तर में पीएम मोदी के साथ प्रस्तावक भी मौजूद रहे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से तीसरी बार नामांकन किया है. पीएम मोदी दो बार बंपर जीत हासिल करने के बाद तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. कलेक्ट्रेट दफ्तर में पीएम मोदी के साथ चारों प्रस्तावक भी मौजूद रहे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने पूरी औपचारिक प्रक्रिया के साथ नामांकन किया. नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने मां गंगा की आरती की और काल भैरव मंदिर में भी पूजा की.
#WATCH वाराणसी,उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से #LokSabhaElections2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। pic.twitter.com/eG8nOes5dJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इस लिस्ट में देश भर के 25 बड़े नेता शामिल थे.
Union Ministers, including Defence Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath, and other NDA leaders will be present during PM Modi's nomination filing for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP's… pic.twitter.com/YFtR4UkC8Y
— ANI (@ANI) May 14, 2024
पीएम मोदी के नामांकन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रतिभाग किया.

