दिल्‍ली-एनसीआर वाराणसी सीट से तीसरी बार पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत चारों प्रस्तावक रहे मौजूद
दिल्‍ली-एनसीआर

वाराणसी सीट से तीसरी बार पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत चारों प्रस्तावक रहे मौजूद

दिल्‍ली: पीएम मोदी दो बार बंपर जीत हासिल करने के बाद तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. कलेक्ट्रेट दफ्तर में पीएम मोदी के साथ प्रस्तावक भी मौजूद रहे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से तीसरी बार नामांकन किया है. पीएम मोदी दो बार बंपर जीत हासिल करने के बाद तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. कलेक्ट्रेट दफ्तर में पीएम मोदी के साथ चारों प्रस्तावक भी मौजूद रहे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने पूरी औपचारिक प्रक्रिया के साथ नामांकन किया. नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने मां गंगा की आरती की और काल भैरव मंदिर में भी पूजा की.

पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इस लिस्ट में देश भर के 25 बड़े नेता शामिल थे.

पीएम मोदी के नामांकन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रतिभाग किया.

Exit mobile version