दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने ‘X’ पर बदली प्रोफाइल फोटो, “हर घर तिरंगा”अभियान में शामिल होने की अपील

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होते हुए अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है. उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगा दी है. स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होंने करोड़ों देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है. उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के साथ लिखा “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं. मैं अपनी प्रोफ्राइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से भी यही आग्रह करता हूं कि आप भी मेरे साथ मिलकर हमारे तिरंगे का जश्न मनाएं. और हां, अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर शेयर करें.

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में भी बताया है, जो देश की आजादी में मील का पत्थर साबित हुआ. पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आंदोलन के बारे में जानकारी दी है. यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि. यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण था

पीएम मोदी ने 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के तहत देश के 20 करोड़ घरों की छतों पर तिरंगा फहराए जाने की बात कही गई थी. सरकार ने इस अभियान पर काफी खर्च किया था और इससे पहले झंडा फहराने के नियम भी बदले थे. नियम में बदलाव के बाद रात में भी तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *