दिल्ली: NEET-UG की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून को होने जा रही है. परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ठीक एक दिन पहले 20 जून को देशभर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस मॉक ड्रिल के जरिए एनटीए परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप से परखा जा रहा है साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कूलिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं.
देशभर में यह फुल रिहर्सल मॉकड्रिल सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक की जाएगी. 11 घंटे तक चलने वाली इस सुरक्षा जांच में देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है. इस सभी को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया गया है.
Noida, Uttar Pradesh: A mock drill was conducted at Bhawani Shankar Inter College in Sector 46 to review security arrangements, including CCTV surveillance, ahead of the NEET UG re-examination scheduled for tomorrow pic.twitter.com/XojbMSKF3R
— IANS (@ians_india) June 20, 2026
नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी. राजधानी के कुल 97 परीक्षा केंद्र हैं जिन सभी पर आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. पश्चिमी दिल्ली के नारायणा स्थित श्री पीएम केंद्रीय विद्यालय में आज सुबह 11 बजे से मॉकड्रिल शुरू हुई.
Delhi: Visuals from outside the National Testing Agency (NTA) office ahead of the NEET re-examination scheduled for June 21 pic.twitter.com/WD5Ti8AHLq
— IANS (@ians_india) June 20, 2026
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए किसी को भी स्कूल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. नाम ना बताने की शर्त पर स्कूल प्रशासन के एक सदस्य ने बताया कि स्कूल में मॉकड्रिल की तैयारियां चल रही हैं, वहीं कूलिंग जोन के लिए भी कई सामान स्कूल परिसर के अंदर उपलब्ध है.
VIDEO | Delhi: Nationwide mock drill is being conducted across the country ahead of the NEET re-test to ensure a smooth, secure and transparent examination process. Visuals from outside PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1, Delhi Cantt.#NEET2 #NEETReTest #NEET
(Full video… pic.twitter.com/blGSfAWJpd
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए NTA, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा मल्टी-लेयर सिक्योरिटी (Multi-layer security) पर काम किया जा रहा है. इसके तहत 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस NTA के पास रहेगा.
