गाजियाबाद: दुहाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग फैक्ट्री की ऊपरी मंज़िल पर रखें कूलर, और कबाड़ के समान में लगी हुई थी. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और फैक्ट्री के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं.
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक शनिवार सुबह 10:16 पर मोदीनगर फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई थी कि दुहाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित त्रिवेणी केमिकल फैक्ट्री में आग लगी हुई है. सूचना मिलते ही मुरादनगर हॉटस्पॉट पर तैनात फायर टेंडर, घंटाघर कोतवाली फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर और अन्य अग्नि संसाधनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.
#WATCH | Uttar Pradesh: A fire broke out at a chemical factory in Ghaziabad.
CFO Rahul Pal says, "Information regarding a fire at a chemical factory was received at the Modinagar fire station at approximately 10:16 am today. Fire tenders were immediately dispatched to the… pic.twitter.com/2IG5MmIkJ0
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि फैक्ट्री की छत पर रखे कबाड़ में आग लगी हुई थी. नीचे की मंजिल पर बड़ी मात्रा में केमिकल सामग्री भरी हुई थी, जिससे आग के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था. यदि आग नीचे तक पहुंच जाती तो एक भीषण हादसा हो सकता था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम ने चारों ओर से मोर्चा संभालते हुए हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया.
सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक अग्निशमन विभाग की टीम ने तेजी और सूझबूझ के साथ काम करते हुए आग को फैलने से रोका. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया. नीचे बड़ी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था. ऐसे में आग के फैलने पर नुकसान कई गुना बढ़ सकता था. आग की तुरंत कार्यवाही के कारण बड़ा हादसा टल गया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत ऊपरी मंजिल पर रखे कबाड़ में लगी थी, जिसकी चपेट में आसपास रखा सामान जल गया. हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर काबू पा लेने से फैक्ट्री परिसर सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.
