ग्रेटर नोएडा: जे.एम. इंटरनेशनल स्कूल में कराटे एसोसिएशन द्वारा दिनांक 7,फरवरी 2025 को छात्रों के लिए बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया. स्कूल के स्पोर्ट्स हेड, श्री हरेंद्र सिंह के अनुसार, इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया.
इस आयोजन में कुछ छात्रों के बेल्ट अपग्रेड किए गए, जबकि अन्य ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया. अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी इस आयोजन में भाग लिया. जे. एम. इंटरनेशनल स्कूल के कुछ छात्रों में Arnav, नव्या त्यागी, युवराज शाही, यशविन भट्ट आदि छात्रों द्वारा बहुत ही सहरानीय प्रदर्शन किया.

स्कूल के निदेशक, श्री वाशु गुप्ता द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया और खेलों से होने वाले अनेक लाभों के बारे में भी बताया. इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को बेल्ट, सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को जलपान भी उपलब्ध कराया गया.


