नोएडा: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में वाटर टैंक की सफाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस के कारण दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी और उसकी जान बचाने गए सिक्योरिटी गार्ड, दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एल्डिको सोसाइटी के भीतर बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में हुई. यहाँ टैंक की सफाई का काम चल रहा था. सोसाइटी प्रबंधन की सूचना पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. टैंक से दोनों को निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Noida: सेक्टर-150 स्थित Eldeco Live by the Greens सोसाइटी में STP टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा सफाई के लिए टैंक में उतरे थे।
इस दौरान जहरीली गैस और दम घुटने से वे अचेत हो गए। उन्हें बचाने के… pic.twitter.com/ac88jw8pLC— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 26, 2026
