दिल्ली: राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जिसे विशेष रूप से राम मंदिर थीम पर सजाया गया था.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Ramlila Maidan to attend the oath ceremony of Delhi CM designate Rekha Gupta pic.twitter.com/mmncYl3bku
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला ग्राउंड पहुंचे उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदान में मौजुद रहे.
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta does a 'Namaste' to the crowd at Ramlila Maidan. She will take oath as the Chief Minister shortly. pic.twitter.com/DItZ3mw9ct
— ANI (@ANI) February 20, 2025
दिल्ली में 6 नए कैबिनेट मंत्री ने भी ली शपथ, देखें सूची…
दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। 6 नए मंत्री शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है:
- प्रवेश वर्मा
- आशीष सूद
- मनजिंदर सिंह सिरसा
- रविंदर इंद्रराज
- कपिल मिश्रा
- पंकज कुमार सिंह

