ग्रेटर नोएडा में बसी अयोध्या नगरी, राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल देख भक्त हुए भावुक - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में बसी अयोध्या नगरी, राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल देख भक्त हुए भावुक

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी फर्स्ट क्षेत्र में इस बार अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है. यहां बनाए गए मंदिर और पंडाल की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रामलीला परिसर में रामायण के पात्रों के नाम पर करीब 20 द्वार बनाए गए हैं. आयोजकों का उद्देश्य नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपराओं से जोड़ना है.

रामलीला समिति द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में पहले छोटे स्तर पर रामलीला का आयोजन होता था. इस बार कई समितियों ने मिलकर प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट का गठन किया और भव्य आयोजन की शुरुआत की. अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है. यहां रामलला की प्रतिमा भी अयोध्या से लाई गई है. मंदिर के पास राम बाजार बनाया गया है, जहां रामायण के पात्रों के नाम पर द्वार तैयार किए गए हैं. दशहरे पर ड्रोन शो सहित कई विशेष प्रस्तुतियां आयोजित करने की तैयारी है.

greater noida ramlila

आयोजन समिति के अन्नू खान ने बताया कि यह आयोजन केवल रामलीला और मेले तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी संस्कृति और शास्त्रों की जानकारी देने का प्रयास भी है. वहीं, दर्शक सारिका, हिमानी और युवराज नगर ने बताया कि मंदिर और पंडाल की भव्यता देखकर ऐसा लग रहा है, मानो वे अयोध्या पहुंच गए हों. कई श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर के बाहर सेल्फी लेते नजर आए. दर्शकों का कहना है कि अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं कर पाने के बावजूद यहां आकर उन्हें वैसा ही भक्तिमय अनुभव हो रहा है.

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी फर्स्ट क्षेत्र में पहली बार एक ऐसी रामलीला का आयोजन किया गया है. जो अयोध्या में बने राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. इसके साथ ही पूरी रामलीला में बने सभी द्वार रामायण के पत्रों पर रखे गए हैं. आयोजकों का कहना हैं की अपने युवाओं को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक और सभ्यता की जानकारी एक स्थान पर देने का काम किया गया हैं. इसके साथ ही रामलीला में आने वाले लोगो का कहना हैँ कि यहाँ कि भव्यता देख कर लग रहा है, मानो हम रामलला की नगरी अयोध्या आ गए हैं. हमारे घर के पास अयोध्या नगरी बस गई हैं.

नोएडा में रामलीला का आयोजन

रामलीला समिति द्वारा बताया गया कि हमारा क्षेत्र एक नई सोसाइटी के रूप में बसा हुआ है और यहां पर रामलीला का मंचन छोटे-छोटे स्तर पर होता था. हम सभी ने कई समिति को मिला कर एक ट्रस्ट का निर्माण किया, जिसका नाम रखा प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट और सभी ने यहां पर एक ऐसे मंच की स्थापना की है. रामलाल की मूर्ति भी वैसी ही लाई गई जैसी अयोध्या में है.

उन्होंने बताया कि राम मंदिर के ठीक बगल में राम बाजार बनाया गया है, जहां पर करीब 20 गेट बनाए गए हैं. सभी गेट के नाम रामायण से जुड़े पत्रों के नाम पर रखे गए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से जेन-जी की बातें सामने आ रही थी, जिसे देखते हुए हम अपने युवाओं में राम मंदिर, संस्कृति, कला, सभ्यता के साथ ही सनातन धर्म को एक स्थान और मंच पर दिखाने और बताने का काम किया है. उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन ड्रोन शो किए जाने की तैयारी की गई है.

राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अयोध्या में बने राम मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई रामलीला के पंडाल में आए दशकों से जब बात की गई तो दर्शन सारिका, हिमानी और युवराज नगर ने बताया कि यहां की स्थिति देखकर ऐसा एहसास हो रहा है मानो हम अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यहां बने पंडाल और मंदिर को देखकर एक अलग ही फीलिंग आ रही है, राम मंदिर के बाहर खड़े होकर देखा जाए तो पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है. यहां पहुंच रहे दर्शकों का कहना है कि अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए पर यहां आ कर लग रहा है कि हमने रामलला का दर्शन कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *