ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट की इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के A4 टावर की दीवार से आज सुबह 8, बजे प्लास्टर गिरने से वहां खड़ी BMW गाड़ी की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सोसायटी के निवासियों में घटना को लेकर काफी गुस्सा व भय का माहौल बना हुआ है.
सोसायटी में आज A4 टावर की ऊपरी मंजिल के एक बड़े हिस्से का प्लास्टर कार पर गिरने से कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. सोसायटी के लोगों का कहना है कि यदि यह प्लास्टर किसी बच्चे या व्यक्ति के ऊपर गिरा होता तो जान-माल की भी छति हो सकती थी. सोसायटी निवासियों का कहना है. कि यह बिल्डर की लापरवाही का नतीज़ा है. सोसायटी के बेसमेंट में पानी का रिसाव, लिफ्ट समस्या आदि की शिकायतों पर बिल्डर द्वारा कभी भी संतोष जनक कारवाई नहीं की जाती है. घटना की जानकारी मिलते ही ए०ओ०ए० उपाध्यक्ष नवनीत जुनेजा व सोसायटी के अन्य निवासी घटना स्थल पर पहुंचे.

इस घटना में क्षतिग्रस्त कार के मालिक कनिष्क गर्ग द्वारा बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. सोसायटी के ए०ओ०ए० अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने बताया कि दीवारों की मरम्मत, बेसमेंट की मरम्मत एवं लिफ्ट की मरम्मत के साथ साथ कई और मुद्दों के साथ टेकओवर एवं हैंडओवर की प्रक्रिया की शिकायत श्री सौम्य श्रीवास्तव (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी- बिल्डर्स) के पास है. जिसकी सुनवाई चल रही है.

