ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों को गणतंत्र का महत्व बताया गया - TV News Today
उत्तर प्रदेश

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों को गणतंत्र का महत्व बताया गया

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संत रविदास कालौनी, पुराना विजय नगर में संचालित इन्दू शिशु विद्या सदन में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर गणतंत्र दिवस मनाया गया. ध्वजारोहण के पश्चात स्कूल के बच्चों ने कुछ देशभक्ति के गीत,कविता और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए.

चंचल और रिया ने “सुनो गौर से दुनिया वालों” ,प्रतिज्ञा और खुशी ने “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” ,प्रिंस और शिवम ने “केसरी के लाल” ,सौम्या ने “नन्हा मुन्ना राही”, माही ने “प्यारी मां”,सोनी ने “प्यारा देश” ,विराट ने “वीर तुम बढ़े चलो”, लक्ष्मी ने “तन से प्यार है” ,लक्ष्मी और प्राची ने “जब जीरो दिया मेरे भारत ने”, आशीष ने “तेरी मिट्टी में मिल जाॅवा”, आशीष और अंकुश ने “देश हमें देता है सब कुछ” और अंकुश और लकी ने “कितना सुंदर कितना प्यारा देश हमारा” पर नृत्य प्रस्तुत किया.

ट्रस्ट के संरक्षक स्वरुप नारायण और श्याम बाबू, मंत्री आमोद कपूर, उपाध्यक्ष एस.के.नन्दा बालकृष्ण कुकरेजा,काॅर्डिनेटर एस.के.उपाध्याय ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य और ट्रस्ट की सचिव सीमा शर्मा, उप प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा, योग शिक्षिका व स्कूल समिति की उप प्रबंधक अर्चना शर्मा,मिडिया प्रभारी सुशील शर्मा, प्रीती कुकरेजा, आयुष कुमार व स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं राजेश सिंह , प्रिया सेठी, कुमारी मुस्कान  उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *