Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अयोध्या-मथुरा-वाराणसी में साल के अंतिम दिन लाखों भक्तों का लगा तांता - TV News Today
उत्तर प्रदेश

अयोध्या-मथुरा-वाराणसी में साल के अंतिम दिन लाखों भक्तों का लगा तांता

उत्तर प्रदेश: नए साल 2025 की शुरुआत में अब चंद घंटे का वक्त है. लोग अपने आराध्य के दर्शन कर इस पल को और खुशनुमा बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि मंगलवार को सुबह से ही अयोध्या के अलावा मथुरा और वाराणसी में भी लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर में भी यह सिलसिला जारी रहा. शाम के समय भीड़ और बढ़ने का अनुमान है. होटल और लॉज पहले से ही फुल चल रहे हैं. देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया.

वाराणसी में सोमवार की आधी रात के बाद से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोगों की कतार लगी हुई है. मथुरा के मंदिरों का भी ऐसा ही हाल है. बांके बिहारी मंदिर, राधा रमन, दामोदर और बरसाना श्री लाडली जी राधा रानी मंदिर में भक्तों की भीड़ है. राम नगरी में मंगलवार की तड़के से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं. कुछ भक्त रामलला के दर्शन के बाद नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार करते दिखाई दिए.

अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहना है कि आज साल का आखिरी दिन है. हम लोग रामलला के आशीर्वाद के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं. इसलिए रामनगरी पहुंचे हैं. यहां आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है. अयोध्या नए स्वरूप में है. साफ-सफाई देखकर मन प्रसन्न हो रहा है.

अयोध्या में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. कई रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है. रामपथ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/ऑटो, ई-रिक्शा का उदया चौराहे से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उदया फ्लाईओवर से महोबरा (चूडामणि) चौराहा, आशिफ बाग चौराहा तक ही वाहन जा सकेंगे. फिर इसी रास्ते से अयोध्या शहर की तरफ वापस जाएंगे.

अयोध्या धाम जाने वाले वाहन गैस गोदाम के पास पार्क किए जाएंगे. टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. चूडामणि चौराहे से टेढ़ी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. विद्याकुंड तिराहे से कामर्शियल वाहन/ऑटो, ई-रिक्शा कनीगंज की ओर नहीं आ सकेंगे. रामघाट चौराहे से तपशी छावनी की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पांबदी है. हनुमानगुफा बैरियर से लतामंगेशकर चौक की तरफ भी वाहन नहीं जा सकेंगे. साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से कामर्शियल वाहन/ऑटो, ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. दुर्गागंज माझा बैरियर से सभी प्रकार के वाहन अयोध्या धाम की ओर नहीं जा सकेंगे.

 मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खुद मोर्चा संभाले हैं. 5 जनवरी तक 30 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. जिला प्रशासन ने मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *