Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
यूपी में निकायों के उपचुनाव में BJP की जीत, दो नगर पालिका अध्यक्ष और दो नगर पंचायत अध्यक्ष जीते - TV News Today
उत्तर प्रदेश

यूपी में निकायों के उपचुनाव में BJP की जीत, दो नगर पालिका अध्यक्ष और दो नगर पंचायत अध्यक्ष जीते

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संपन्न हुए निकायों के उपचुनाव में जीत हासिल की है. भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को घोषित नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य के उपचुनाव में जीत हासिल की है.

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, निकाय उपचुनाव में दो नगर पालिका अध्यक्ष एवं दो नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की है. इसके अलावा पार्टी ने नगर निगम के तीन पार्षदों में से दो पर जीत हासिल की है, जबकि नगर पालिका परिषद के सात पदों पर चुनाव में प्रत्याशी उतारे, जिसमें से भाजपा ने नगर पालिका परिषद बहराइच में निर्विरोध जीत सहित 5 सदस्यों के पदों पर विजय प्राप्त की है. नगर पंचायत के तीन पदों पर भाजपा ने प्रत्याशी खड़े किये थे, सभी तीनों सदस्य पदों पर भाजपा को विजय मिली है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने निकाय उपचुनाव में विजयी हुए भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने निकाय उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए स्थानीय मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को विजय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनविश्वास के अनुरूप कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे.

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, भाजपा नगर पालिका परिषद पलियाकलां और प्रतापगढ़ की बेल्हा सीट पर भाजपा को भारी मतों से जीत मिली है, जबकि नगर पंचायत बबेरू एवं नगर पंचायत सैयदराजा में भी भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष पदों पर विजयी हुए हैं. खीरी जिले की पलियांकला में भाजपा की लक्ष्मीदेवी गुप्ता 560 मतों से जीती हैं, जबकि प्रतापगढ़ की बेल्हा सीट पर भाजपा की प्रेमलता सिंह ने 7400 मतों के अंतर से जीत प्राप्त की है. नगर पंचायत बबेरू में भाजपा के विवेकानंद गुप्ता ने 1422 मतों से जीत प्राप्त की है, जबकि सैयदराजा नगर पंचायत में भाजपा की आभा जायसवाल को जीत मिली है.

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, गाजियाबाद नगर निगम में पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी रंजीत एवं शाहजहांपुर नगर निगम सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविन्द गुप्ता पार्षद पद पर विजयी हुए हैं. इसी तरह से नगर पालिका परिषद मुंगरा से भाजपा प्रत्याशी सदस्य बनी हैं तथा बहराइच से भाजपा निर्विरोध जीती हैं. नगर पंचायत कौशांबी, अझुवा, सीतापुर नगर पंचायत महोली, नगर पंचायत हाथरस की सादाबाद, बरेली की नवाबगंज पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *