Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
देर रात धरना स्थल से किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज फिर होगी महापंचायत - TV News Today
उत्तर प्रदेश

देर रात धरना स्थल से किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज फिर होगी महापंचायत

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की जीरो पॉइंट पर धरना दे रहे किसानों को बुधवार देर रात पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है. किसानों के नेता सुखबीर खलीफा सहित 32 किसानों को रात 12 बजे हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अराजकता के खिलाफ सख्त संदेश दिया.

किसानों का यह आंदोलन गौतम बुध नगर के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा शुरू किया गया था. संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर भी प्रदर्शन किया. वक्त के साथ यह आंदोलन महापड़ाव में बदल गया और किसानों ने दिन-रात प्रदर्शन जारी रखा.

28 नवंबर को, किसानों ने यमुना विकास प्राधिकरण पर भी अपना प्रदर्शन शुरू किया और फिर 2 दिसंबर को वे दिल्ली की ओर कूच करने लगे. लेकिन, पुलिस और प्रशासन ने उन्हें नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर बलपूर्वक रोक दिया. प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर एक सप्ताह में मुख्य सचिव से वार्ता कराई जाएगी. इस आश्वासन के बाद किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर ही धरना जारी रखा.

हालांकि, 3 दिसंबर को पुलिस ने फिर से हस्तक्षेप करते हुए भारी संख्या में किसानों को हिरासत में लिया और 123 किसानों को जेल भेज दिया, जबकि बुजुर्ग और महिलाओं को उनके घर भेज दिया गया.

किसान नेता रुपेश वर्मा ने आज दोपहर 12 बजे फिर से जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत का आयोजन किया और एक वीडियो जारी कर अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त किसान मोर्चा, सुखबीर खलीफा और एकता मंच के सदस्यों के साथ-साथ सोरन प्रधान को पुलिस द्वारा धरना स्थल से उठाए जाने को विश्वासघात करार दिया. उनका कहना था कि यह समय आंदोलन को पुनः जीवित करने का है, और यदि सरकार ने इसे कुचलने की कोशिश की, तो किसान दोबारा खड़े नहीं हो पाएंगे.

जेल से रिहाई के बाद, किसानों ने दावा किया कि ‘सरकार को झुकना पड़ा’। दलित प्रे रणा स्थल से किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ, बुधवार को जीरो पॉइंट पर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में किसानों ने जेल भेजे गए सभी किसानों की रिहाई की मांग की, जिसके बाद सभी किसानों को रिहा किया गया और उन्होंने जीरो पॉइंट पर चल रहे महापंचायत में भाग लिया.

महापंचायत में एक नए संकल्प के साथ, निर्णय लिया गया कि यह आंदोलन जारी रहेगा.किसानों ने यह भी घोषणा की कि धरना स्थल बदलने को लेकर गुरुवार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *