महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से बड़ी खबर, CM नाम पर चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे पहुंचे अस्पताल

महाराष्ट्र: नई सरकार की शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक स्वास्थ्य जांच के लिए जुपिटर हॉस्पिटल पहुंचे हैं. शिंदे का डेंगू टेस्ट किया गया. एकनाथ शिंदे कुछ दनों से बीमार चल रहे हैं। उन्होंने बुखार और गले में खरास की शिकायत थीय़.

बता दें कि शिंदे के फैमली डॉक्टर आर एम पार्टे ने शनिवार को बताया था कि उन्हें बुखार और गले में संक्रमण है. उन्हें दवाइयां दी गई थी. जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ. मंगलवार को शिंदे अपने पैतृक गांव सतारा से मुंबई पहुंचे. मुंबई पहुंचने के बाद वो सीधे ठाणे जुपिटर हॉस्पिटल गए. यहां उनका डेंगू टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

गोरतलब है एकनाथ शिंदे बीते कई दिनों से अपने गांव सतारा में थे. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे. दिल्ली से लौटने के बाद एकनाथ शिंदे कुछ देर मुंबई में ठहरे और फिर अचानक ही सतारा के लिए निकल गए थे. सतारा के लिए रवाना होते ही ये अटकलें तेज हो गई थी कि वो नाराज चल रहे हैं. मगर बाद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था.

कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे आज, मंगलवार को सतारा से ठाणे लौटे. इधर महायुति में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है. 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक है, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाम से भी पर्दा हट जाएगा. BJP सूत्रों के मानें तो दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता हर किसी की नजरें महाराष्ट्र पर टिकी रहेगी.

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. आज, मंगलवार को महायुति के घटक दलों के नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आजाद मैदान पहुंचे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भी शामिल होने की बात कही गई है. साथ ही बीजेपी के तमाम बड़े नेता और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *