दिल्‍ली-एनसीआर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, सोलापुर रैली में बोले पीएम मोदी, गन्ना किसानों के लिए काम कर रही हमारी सरकार

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सभाएं कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने चंद्रपुर और सोलापुर में रैलियां की. सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र को महायुति (एनडीए) की स्थिर सरकार की जरूरत है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य का विकास करना है.

उन्होंने जनसभा में आए लोगों से कहा कि आपको याद रखना चाहिए कि महा विकास अघाड़ी के लोग जिस गाड़ी पर सवार हैं, वह सबसे अस्थिर है. वे आपस में लड़ने में अपना समय बर्बाद करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश के गन्ना किसानों के हित में काम कर रही है. इथेनॉल अर्थव्यवस्था के जरिए हम गन्ना किसानों के लिए कमाई के नए रास्ते बना रहे हैं. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या इथेनॉल तकनीक मोदी के पीएम बनने के बाद आई? नहीं. यह पहले भी थी, लेकिन पिछली सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया. आज पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है. हमारा लक्ष्य इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचना है. पिछले 10 वर्षों में हमने इथेनॉल खरीद के जरिए गन्ना किसानों को 80,000 करोड़ रुपये दिए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, महायुति सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. हर कोई माझी लड़की बहिन योजना के बारे में बात कर रहा है. यह महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है. लेकिन महा विकास अघाड़ी यह सुनिश्चित करने के लिए अदालत गई कि महिलाओं को इसका लाभ न मिले…आज, हम महिलाओं को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में रख रहे हैं. हम तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के मिशन पर काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *