उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऋषि परम्परा अनुरूप यह संस्थान अब एक हॉस्पिटल से इंस्टिट्यूट बनकर उत्तर प्रदेश में उत्तर भारत का चिकित्सा केंद्र बन रहा है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए यहां के प्रबंधन रेजिडेंट डॉक्टर्स स्टूडेंट्स को हृदय से बधाई दी। योगी ने कहा कि अच्छा करेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे, गलत करेंगे तो उसके दुष्परिणाम भी आपके सामने आएंगे.

योगी ने कहा कि आपके द्वारा किये गए पुरुषार्थ से जनता को लाभ मिल रहा है,लेकिन अगर कोई संस्था या सन्स्थान गलत हाथों में चला गया तो अपयश भी मिलता है. उन्होंने कहा कि लखनऊ आज उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र है,लखनऊ पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार या नेपाल का गेटवे है. वहां के लोग इलाज के लिए लखनऊ आते हैंऔर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आते है.

अपने संबोधन में उन्होनें कहा अच्छा काम करेंगे तो परिणाम अच्छा होंगे, गलत करेंगे तो परिणाम गलत आएंगे, यूपी के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल रही है, लखनऊ यूपी की सबसे बड़ी सिटी है.

साथ ही उन्होनें आगे कहा अच्छे हाथों में होगा तो संस्थान आगे बढ़ेगा, संस्थान के मेहनत से जनता को फायदा मिलेगा। साथ ही उन्होनें कहा पिछले हफ्ते गोरखपुर गया था. एक परिचित डॉक्टर मुझसे मिलने आए। मेरे हाथ में एक पट्‌टी बंधी देखकर उन्होंने मुझसे पूछा- क्या हो गया? मैंने कहा कि बड़े-बड़े डॉक्टरों को इसे दिखाया है, लेकिन आराम नहीं मिला. इस पर उन्होंने कहा- मैं इसे ठीक कर देता हूं.

उन्होंने कहा कि जब दुनिया का कोई व्यक्ति उत्तरप्रदेश के बारे में सुनता है कि 25 करोड़ की आबादी यहां निवास करती है तो चौंक जाता है. इस दौरान सीएम ने कहा कि यूपी के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिवध्य है. उन्होंने कहा कि जब संस्थान अच्छे लोगों के हाथ में होता है तो परिणाम अच्छा मिलेगा. उन्होंने कहा कि संस्थान के मेहनत से जनता को फायदा होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *