उत्तराखंड

‘दि एटर्नल लॉर्ड ग्रेट शिवा टेम्पल्स ऑफ उत्तराखंड’ बुक लॉन्च, तमाम शिव मंदिरों की मिलेगी जानकारी

उत्तराखंड: धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ मेला चल रहा है. ऐसे में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए एक अनोखी पुस्तक तैयार की है. जिसमें भगवान शिव के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही उत्तराखंड के तमाम सभी शिव मंदिर और उनके महत्व के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है. जिसका विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत साधु संतों ने किया.

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दि एटर्नल लॉर्ड, ग्रेट शिवा टेम्पल्स ऑफ उत्तराखंड (The Eternal Lord: Great Shiva Temples of Uttarakhand) लिखी है. जिसका विमोचन सीएम पुष्कर सिंह धामी, आचार्य बाल कृष्ण, गायक हंसराज रघुवंशी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने संयुक्त रूप से किया. यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है. राज्य में इस प्रकार की पुस्तक का पहली बार प्रकाशन है, जिसमें भगवान शिव के लगभग सभी मंदिरों की जानकारियां दी गई है.

यह पुस्तक भारतीय परंपरा में भगवान शिव के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक आयामों से तो परिचित कराती ही है. साथ ही उत्तराखंड के ऐतिहासिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अहम जानकारियां भी उपलब्ध कराती है. पुस्तक का सबसे महत्वपूर्ण अंश में उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में अवस्थित शिव मंदिरों का विस्तृत वर्णन है. पुस्तक के इस खंड में पंच केदार धाम से लेकर जागेश्वर और बैजनाथ जैसे अनेक पुरातन शिव मंदिरों से संबंधित मिथकीय व लोक आधारित आयामों को विस्तार से स्थान दिया गया है.

लोकप्रिय मंदिरों के अलावा सुदूर क्षेत्रों में मौजूद शिव मंदिरों के बारे में भी अनूठी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है. जिनके बारे में सामान्य के पास जानकारी बहुत ज्यादा नहीं है. पुस्तक में उत्तराखंड के इन पुरातन शिव मंदिरों में दृष्टिगोचर होने वाली विविध वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और शैलियों के विषय में भी आकर्षक तथ्य जुटाए गए हैं. इन शिव मंदिरों की विभिन्न शैलीगत घटकों, प्रवृत्तियों के कलात्मक और ऐहतिहासिक आयामों का परिचय भी दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *