दिल्‍ली-एनसीआर

नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी बोले- राज्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र में नीति आयोग की आज अहम बैठक हो रही है. इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के सीएम समेत और कई बड़े नेता शामिल हुए. बैठक का फोकस 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बड़ी बातें कही. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. यह हर भारतीय की महत्वाकांक्षा होना चाहिए.

कांग्रेस और विपक्षी मुख्यमंत्रियों द्वारा पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, ‘एमके स्टालिन हमेशा तमिलनाडु के लोगों को झूठी उम्मीद देते हैं. वह हमेशा भ्रमित रहते हैं और वह नीट के नाम पर राजनीतिक ड्रामा खड़ा करना चाहते हैं. एमके स्टालिन नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं और यह लोकतंत्र की पूरी तरह विफलता है.

नीति आयोग की बैठक पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, ‘नीति आयोग क्या है? एक शैक्षणिक अभ्यास के लिए पीएम मोदी ने एक बॉडी बना दी. इन्हें योजना आयोग से क्या दिक्कत थी. सिर्फ इसलिए दिक्कत हुई क्योंकि ये नेहरू के जमाने से था. तो नेहरू के जमाने की तो बहुत सी चीज़े हैं. संसदीय लोकतंत्र नेहरू के कल्पना के बगैर नहीं चलेगा. गणितीय शब्द से सच्चाई नहीं बदलती. हकीकत तब बदलेगी जब आप ठोस कदम उठाएंगे और वहां मैं नीति आयोग को फेल मानता हूं. तो जाहिर तौर पर आपको रिवाइव करना चाहिए.

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज हो गईं और मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गईं. उन्होंने माइक बीच में ही बंद करने और सिर्फ 5 मिनट बोलने देने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल से भेदभाव का आरोप लगाया और कहा, ‘मुझे सिर्फ पांच मिनट बोलने दिया. बाकी सीएम को 20 मिनट बोलने दिया गया. ये इंसल्ट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *