देश

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, दुनियाभर में विमान सेवाएं और उड़ानें प्रभावित, हर तरफ मची अफरा-तफरी

देश: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने के कारण दुनिया भर में परेशानी हो रही है. क्लाउड आउटेज के कारण कुछ अमेरिकी एयरलाइंस को उड़ानें रोकनी पड़ीं. कंपनी ने कहा कि अब समस्या का समाधान हो गया है. जिसके कारण कई उड़ानें रोकी गईं और रद्द कर दी गईं.  सर्वर में दिक्कत आने के कारण कई कपंनियों की उड़ान सेवा प्रभावित हुई है. जर्मनी के बर्लिन में हवाएं सेवा रोक दी है. इस तकनीकी खराबी का असर हवाई सेवाओं के साथ मेट्रो, टेलीकॉम सेक्टर, बैंक सेवाएं, न्यूज चैनल पर भी पड़ा है। ब्रिटेन के फेमस स्पोर्ट्स चैनल स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण ठप हो गया है. इसी के साथ स्पाइसजेट, इंडिगो, अकासा एयरलाइंस ने तकनीकी खामी की जानकारी दी है.

एयरपोर्ट के साथ-साथ इसका असर बैंक और स्टॉक एक्सचेंज पर भी पड़ा है. यहां की सेवाएं भी प्रभावितहो गई है. दिल्ली, मुंबई, बर्लिन और सिडनी एयरपोर्ट पर काम बूरी तरह प्रभावित हुआ है. अमेरिका फ्रंटियर एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि सर्वर में आई समस्या की वजह से 131 फ्लाइट रद्द कर दी गई है.  यूनाइडेट और अमेरिकी एयरलाइंस की उड़ानें रोकी गईं. भारत समेत दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है.

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर बड़ा अटैक होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई है। सर्वर में गड़बड़ी की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं. डेनमार्क में फायर अलार्म काम नहीं कर रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के बाद ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी बैठक शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलिया पेमेंट सेवा पर इस गड़बड़ी का असर हुआ है. अमेरिका में 911 सर्विस काम नहीं कर रहा है. मतलब यहां कोई पुलिस को कॉल नहीं कर सकता. दुबई एयरपोर्ट पर भी इस गड़बड़ी का असर हुआ है.

हैदराबाद से कोलकाता जा रहे यात्री को मैन्यूअली टिकट जारी किया गया. ब्रिटेन की रेल सेवाओं पर भी इस गड़बड़ी का असर पड़ा है. ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है. नीदरलैंड्स की हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो गई है. एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. अमेरिका में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण ठप हो गया है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *