दिल्ली: टी-20 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के पांच दिन बाद आज सुबह 6 बजे बारबाडोस से दिल्ली के टी3 हवाई अड्डे पर उतरी. इसके साथ ही टीम जश्न मनाने के दूसरे दौर में शामिल हो गई. एयर इंडिया के विशेष चार्टर एआईसी24डब्ल्यूसी से टीम को तूफान प्रभावित द्वीप से दिल्ली पहुंचने में 16.5 घंटे का समय लगा.
दिल्ली के एयरपोर्ट पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी थी. लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. अब खिलाड़ी होटल के लिए निकल गए हैं. बता दें कि दिल्ली में आईटीसी मौर्य होटल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH | Virat Kohli's family at ITC Maurya in Delhi.
Men's Indian Cricket Team is at the hotel as they arrived in Delhi from Barbados after winning the #T20WorldCup2024 trophy. pic.twitter.com/pGh4Hopci5
— ANI (@ANI) July 4, 2024
बताया जा रहा है कि खिलाड़ी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी. मुंबई में भी उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है. विशेष चार्टर एआईसी24डब्ल्यूसी फ्लाइट को अनौपचारिक रूप से चैंपियंस फ्लाइट कहा जाता है. भारत को 17 साल से टी-20 जीत का जश्न मनाने का इंतजार था.
बता दें कि टीम के लिए दिल्ली चरण की गतिविधियों की शुरुआत हवाई अड्डे के इमिग्रेशन क्षेत्र में केक काटने की रस्म के साथ हुई. इसके बाद, टीम को फ्रेश होने के लिए सीधे आईटीसी मौर्य होटल ले जाया गया. आज ही टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी. हालांकि, इससे पहले टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए जाएगी.
#WATCH | Rohit Sharma with the T20 World Cup trophy arrives at Delhi airport.
India defeated South Africa by 7 runs on June 29, in Barbados, to clinch the second T20I title. pic.twitter.com/fJlKsWd0xh
— ANI (@ANI) July 4, 2024
मुंबई में भी कार्यक्रम काफी व्यस्त हैं क्योंकि वहां टीम के सदस्यों का विजय जुलूस निकला जाएगा. बीसीसीआई ने प्रशंसकों के लिए टीम का स्वागत करने के लिए सजी हुई खुली बसों में 1.5 किलोमीटर का रोड शो आयोजित किया जाएगा. रोड शो शाम को करीब 5.30 बजे नरीमन पॉइंट से शुरू होगा और कप्तान रोहित शर्मा के घरेलू स्टेडियम वानखेड़े तक जाएगा, जहां खिलाड़ी दोपहर का भोजन करेंगे और फिर अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे.

