उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में किया गया बाल एवं तरूण विधार्थी शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: रविवार 30 जून 2024 को मंगल पांडे नगर का बाल v तरुण विद्यार्थी शिविर इंस्पायर इंटर नेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सम्पन्न हुआ. जिसमें कक्षा 5 से लेकर 25 वर्ष तक के स्वयं सेवकों ने भाग लिया. आयोजित बाल एवं तरूण विधार्थी शिविर में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें खेल कूद कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, आत्मरक्षा के तरीके, शिवाजी महाराज का जीवन परिचय, संगठित समाज राष्ट्र की ताकत, अनुशासन का महत्व, माता पिता गुरुजनों की आज्ञा पालन के महत्व से बच्चो को अवगत कराया गया. ताकि बच्चे अपने धार्मिक परम्पराओं से जुड़े रहे.

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए लंका कांड से रावण का कुछ अभिनय विशेष जी द्वारा प्रस्तुत किये गये. विभाग प्रचारक श्रीमान प्रवीर जी ने बच्चो का मार्गदर्शन किया. व आशीर्वचन माननीय सुशील जी विभाग संचालक जी से बच्चों को प्राप्त हुआ. शिविर में आयें बच्चों को सुबह नाश्ता व दोपहर में भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. नगर संचालक दुर्गेश जी, जिला कार्यवाह श्रीमान राजकुमार जी के मार्ग दर्शन में नगर कार्यवाह श्रीमान रामेंद्र जी , विधार्थी प्रमुख Rishant जी और अन्य नगर टोली शाखा टोली के सहयोग से बाल एवं तरूण विद्यार्थी शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *