उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आदि कैलाश, माइनस 8 डिग्री टेंपरेचर में किया योगाभ्यास

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं. सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए. योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है. सीएम ने ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ योग किया. इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी रीना जोशी मौजूद रहे. सीएम ने बताया कि आदि कैलाश में पीएम मोदी के दर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में यहां पर भक्त पहुंच रहे हैं. भविष्य में यहां और अधिक सुविधायें बढ़ाई जाएंगी. इसके बाद सीएम पुष्कर धामी अपने पैतृक गांव हडखोला पहुंचे. वहां पर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही ग्रामीण के साथ मुलाकात की.

गौरतलब है कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश यात्रा पर आए थे. उन्होंने आदि कैलाश के धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की बात कही थी. पीएम के दौरे के बाद आदि कैलाश यात्रा पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छा खासा उछाल आया. आदि कैलाश उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है. आदि कैलाश की यात्रा का महत्व इसलिए भी बहुत अधिक है क्योंकि इस यात्रा के दौरान ओम पर्वत के दर्शन भी होते हैं. इस यात्रा के लिए गुंजी आना होता है.

सीएम धामी ने कहा कि पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है. योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते है. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया भर में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है. योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है. योग ने देश व दुनिया को स्वास्थ्य का भी संदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ने मनुष्य की सुख शांति की राह प्रशस्त की है. महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है. हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है. जिसमें योग की बड़ी भूमिका है.

सीएम धामी ने यह भी कहा कि योग करने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है. वहीं मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है. योग करने से इंसान के कहीं ऐसी बीमारियां खुद दूर हो जाती है. जिसके लिए व्यक्ति दिन रात डॉक्टर के चक्कर लगाता रहता है.आज पूरी दुनिया योग के लिए भारत की ओर देखती है. हमारे ऋषि मुनियों ने ये हमे सौगात दी है, जिसे हमे सजोह के रखना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *