उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु, हर की पैड़ी पर लगा रहे आस्था की डुबकी

उत्तराखंड: आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ पहुंची हुई है. मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद दान और पुण्य का एक अलग ही महत्व है.

कहा जाता है इस दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं. इसी कारण बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान करने का विशेष महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं.

बुद्ध पूर्णिमा यानि भगवान विष्णु का धरती पर भगवान बुद्ध रूप में अवतरण का दिन. बुद्ध पूर्णिमा का स्नान तीर्थ नगरी हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. इस अवसर पर स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आये हैं. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए आज सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंच गए थे. यह सिलसिला जारी है.

मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध के रूप में भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लिया था. भगवान को ज्ञान प्राप्त हुआ और आज ही के दिन भगवान बुद्ध की धरती से विदाई हुई. आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने सुदामा को विनायक उपवास रखने का महत्व बताया था. भगवान ने नृसिंह अवतार लिया था. मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और गंगा की पूजा अर्चना करने से असीम पुण्य का लाभ मिलता है. बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *