दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 5 फेज के चुनाव समाप्त हो चुके हैं. अब 25 मई को छठे चरण का और 1 जून को सातवें चरण यानी आखिरी चरण का मतदान होगा. आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 22 मई को दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं.
मोदी ने वाराणसी में कहा- राजपाठ बाबा विश्वनाथ का है, लेकिन व्यवस्था माता अन्नपूर्णा ही चलाती हैं. पीएम भोजपुरी में बोले- इ पहली बार ह जब हम काशी का नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना करले हईं. मां गंगा ही हमार माई हई. इसलिए बोला था- मां गंगा ने काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने गोद ले लिया है.
Traffic Advisory
Special traffic arrangements will be effective at DDA Park, Sector-14, opposite Vegas Mall Dwarka, New Delhi on 22.05.2024. Kindly follow the advisory. #DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/7DvvjCH2Sc
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 21, 2024
पीएम मोदी की रैली बुधवार को शाम 6 बजे द्वारका सेक्टर-14 स्थित डीडीए पार्क में होने वाली है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इसलिए लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध KF/E है कि यदि संभव हो तो उपर्युक्त सड़कों से बचें / बाईपास होकर सहयोग करें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें. जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों/हवाई अड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय रखते हुए सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।.

