उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 5 मई को होगा पीएम मोदी का भव्य रोड शो, रामलला के कर सकते हैं दर्शन

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे. वह यहां पांच मई को बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में होने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही वह रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं. अयोध्या में तीसरे चरण में 20 मई को मतदान है.

सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. चुनाव कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार शुरू कर दिया गया। पीएम यहां पर कहां से कहां तक रोड शो करेंगे, इसका खाका खींचा जा रहा है.

इसके पहले पीएम मोदी पांच बार अयोध्या आ चुके हैं. पहली बार वे वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान रैली करने एक मई को मया बाजार आए थे. इसके बाद वर्ष 2020 में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए थे. 23 अक्तूबर वर्ष 2022 को दीपोत्सव के मुख्य अतिथि रहे.

30 दिसंबर वर्ष 2023 को रोड शो करने के साथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण कर जनसभा की थी. 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए थे. अब छठी बार लोकसभा चुनाव के दौरान रोड शो करने आ रहे हैं. पांचवे चरण के लिए 20 मई को उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर वोटिंग होनी है. इस दिन मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *